Jamshedpur News: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात घर लौट रहे सूरज मुंडा पर शराब पी रहे युवकों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। आरोप है कि रास्ता देने को कहने पर विवाद हुआ और डंडे, धारदार हथियार तथा बोतल से मारपीट की गई। सूरज के सिर, कमर और हाथ में चोटें आईं। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा और शिकायत के आधार पर जांच शुरू की।, Jamshedpur Hindi News.