अयोध्या। दीपोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया है। चार दिवसीय आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र को 20 जोन और 53 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। चार नवंबर से पुलिसकर्मी मोर्चा संभाल लेंगे। आयोजन स्थलों के साथ प्रमुख मंदिरों और रामलीला स्थलों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।सुरक्षा व्यवस्था में 20 अपर पुलिस अधीक्षक और 45 पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती.