Varanasi News: वाराणसी में 2017 में मारे गए ठेला-पटरी व्यवसायी नेता प्रमोद निगम के बेटे अभिषेक निगम ने धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें पिता की हत्या के दोषियों की जमानत रद्द कराने के लिए पैरवी न करने की चेतावनी दी और ऐसा न करने पर हत्या की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।, Varanasi Hindi News.