धनबाद होकर दुर्ग से बरौनी के बीच दिवाली और छठ के दौरान साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। हालांकि, सिंदरी मार्शलिंग यार्ड में विकास कार्यों के कारण धनबाद-सिंदरी टाउन पैसेंजर ट्रेन 5 नवंबर तक रद्द कर दी गई है। धनबाद होकर दुर्ग से बरौनी के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी। 08755 दुर्ग-बरौनी साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक बुधवार को चार से 18 नवंबर तक चलेगी।