भोपाल में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार को आगरा से गिरफ्तार किया गया है। वह अपनी महिला मित्र से मिलने आगरा आया था और पुलिस ने उसे सिकंदरा हाईवे से दबोचा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी वरुण कुमार को वहां की पुलिस ने मंगलवार की शाम सिकंदरा हाईवे से गिरफ्तार कर लिया।