पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है. अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. हरदोई: पाली थाना क्षेत्र में कछेलियापुरवा गांव में पति ने पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया. घरेलू विवाद में हुई दो मौतों के बाद गांव में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की है.