Hindustan. Noida News: नोएडा में पटाखों की दुकानों के लिए अग्निशमन विभाग ने कड़े सुरक्षा मानक तय किए हैं। दुकानों के बीच तीन मीटर की दूरी और बिक्री स्थल के चारों ओर 50 मीटर का सुरक्षा घेरा अनिवार्य होगा। दिवाली पर ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए पुलिस और अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा के कड़े मानक तय किए हैं। पटाखों की दुकानें टिन शेड में लगाई जाएंगी।