धनबाद में गोमो-आसनसोल मेमू ट्रेन प्लेटफॉर्म के बजाय लूप लाइन में चली गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल. धनबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह गोमो-आसनसोल मेमू ट्रेन निर्धारित प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के बजाय प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो के बीच स्थित लूप लाइन में चली गयी. स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्काल ट्रेन रोक दी और कंट्रोल को सूचना दी.