Ghaziabad News: गाजियाबाद नगर निगम का नया मुख्यालय राजनगर एक्सटेंशन से सटे नंदग्राम में बनेगा। मंगलवार को प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर और नगर आयुक्त ने भूमि पूजन किया। दो बेसमेंट और पांच मंजिल वाले भवन पर करीब 92 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 12 हजार वर्गमीटर में बनने वाला मुख्यालय 18 महीने में तैयार होगा। इसमें 200 लोगों की क्षमता वाला सदन कक्ष, बैठक हॉल, कैंटीन और पार्किंग होगी। कुछ.