क्या अब फ्लाइट टिकट बुक करते समय छिपे हुए चार्ज और अस्पष्ट नियमों का दौर खत्म होगा? केंद्र सरकार ने Bharatiya Vayuyan Niyam, 2026 को अधिसूचित किया है। (अधिसूचित करने का अर्थ है कानून, नियम, आदेश या नीति को सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से प्रकाशित और लागू घोषित करना) नए नियमों के तहत एयरलाइंस को किराये, टैक्स, फीस, कैंसिलेशन चार्ज और रिफंड से जुड़ी शर्तों का स्पष्ट और अलग-अलग विवरण देना होगा।