सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है जिसमें हवाई यात्री अपनी फ्लाइट ऐन मौके पर कैंसिल होने से खासे नाराज दिखाई दे रहे हैं. आपने लोगों को रेलवे स्टेशन, पुलिस थाना, कलेक्टर ऑफिस काफी जगहों पर धरना देते देखा होगा, लेकिन क्या आपने किसी को एयरपोर्ट के रनवे पर प्लेन के ठीक सामने धरना देते देखा?