गिरिडीह के मरांग बुरु स्थित दिशोम मांझीथान में बकरे की बलि को लेकर दर्ज प्राथमिकी का मामला अब राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर पुलिस और जिला प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि जुलाई 2024 में मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन के पूजा कार्यक्रम से जुड़े मामले में पांच स्थानीय आदिवासी ग्रामीणों.