मध्य प्रदेश में सागर और देवास के जहरीली शराब मामलों के बीच प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. IAS नेहा मीना देवास की कलेक्टर, दिलीप कुमार यादव सागर के कलेक्टर और IPS आदित्य मिश्रा देवास के एसपी बनाए गए हैं. सागर में जहरीली शराब से 30 से अधिक लोगों की मौतों से सरकार की किरकिरी हुई थी. इस मामले के बाद प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे थे.