दिल्ली के सबसे बड़े खोया बाजारों में से एक में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर करीब 7,000 किलो मिलावटी खोया जब्त किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वयं मौके पर पहुंचकर जब्त किए गए खोये को नष्ट कराने की कार्रवाई की निगरानी की, ताकि यह बाजार में न पहुंच सके। त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और लोगों की सेहत सुरक्षित रखने के लिए सरकार की सख्त कार्रवाई। #Delhi #FoodSafety.