पन्ना जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना के मुआवजे वितरण में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। लोकायुक्त सागर ने पटवारी संतोष चिकवा को 47 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया, जिसने बढ़ी हुई मुआवजा राशि और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए कुल 80 हजार रुपये मांगे थे।