बेगूसराय में दो दिन से लापता 13 वर्षीय किशोर गोलू का शव कुएं से बरामद. परिजनों को गहरा सदमा. पुलिस जांच में जुटी. बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा पंचायत स्थित वार्ड संख्या-9 में कुएं से 13 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान पहसारा निवासी लालो साह के पुत्र गोलू उर्फ बजरंगी के रूप में हुई है.