दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन दो फेरों में 06, 07, 13 और 14 नवंबर को चलेगी, जिससे पूर्वांचल के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।