शिक्षिका रानी विश्वकर्मा की हत्या के विरोध में गोरखपुर के झंगहा में परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी, एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। शिक्षिका की हत्या के विरोध में स्वजन और ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह झंगहा के खुरहरी गांव के सामने बोहाबार-नई बाजार मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सुबह करीब 7:30 बजे शुरू हुआ.