मुंगेर-भागलपुर मरीन ड्राइव के पहले चरण के लिए 226 एकड़ ज़मीन का सर्वे पूरा. भूमि अधिग्रहण और SIA प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. आवागमन सुगम होगा. मुंगेर और भागलपुर के बीच प्रस्तावित मरीन ड्राइव परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में जमीन से जुड़ी प्रक्रिया तेज हो गई है. परियोजना के प्रथम चरण में निर्माण के लिए चिह्नित भूमि का सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है.