बिहार के युवाओं के लिए पीएम इंटर्नशिप योजना PMIS के तहत 25 सितंबर को पटना में इंटर्नशिप कैंप आयोजित होगा। इसमें 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के युवाओं को 9,000 रुपये प्रति माह और 6,000 रुपये का वन-टाइम ग्रांट मिलेगा, साथ ही प्रतिष्ठित कंपनियों में अवसर मिलेंगे। बिहार के युवाओं के लिए बड़ा मौका है। उन्हें इंटर्नशिप से 9 हजार रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता का अवसर मिल सकता है।