मुरादाबाद में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी अनस को कोर्ट ने 20 साल कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला पॉक्सो एक्ट कोर्ट-तीन की विशेष न्यायाधीश भावना गुप्ता ने करीब 14 माह में सुनाया। आरोपित ने किसी से शिकायत करने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपित ने बच्ची को घर भेज दिया था। बच्ची रोते हुए अपने घर.