वृंदावन। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि वर्ष 1515 में मथुरा आगमन के दौरान चैतन्य महाप्रभु जिस बावड़ी में ठहरे थे, वह आज भी कब्जे में है। उन्होंने इस ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर को कब्जामुक्त कराने की पुरजोर मांग उठाई है।यह बात उन्होंने रमणरेती क्षेत्र स्थित चित्रकूट आश्रम में चल रही चैतन्य चरितामृत कथा के मंच से कही।