दीपावली से पहले जोगबनी में जिला प्रशासन ने की पटाखा दुकानों की जांच. लाइसेंस, सुरक्षा मानकों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में दुकान लगाने को लेकर कड़े निर्देश दिए गए. दीपावली पर्व को देखते हुए जोगबनी में जिला प्रशासन के निर्देश पर पटाखा दुकानों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी.