अलीगढ़ में शहर की डेरियों से होने वाली गंदगी और समस्याओं को दूर करने के लिए कैटल कॉलोनी विकसित की जाएगी। इसके लिए गुरसिकरन गांव में 0.80 हेक्टेयर ऊसर भूमि का चयन किया गया है, जिसके अधिग्रहण के लिए एडीए 1.98 करोड़ रुपये चुकाएगा। शहर में डेरियां होने वाली गंदगी व पशुओं के कारण पैदा होने वाली समस्याओं से निजात दिलाने की दिशा में कैटल कालोनी विकसित करने की कवायद अब आगे.