मगध विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग में नवप्रवेशी बैच 2025-2030 का भव्य स्वागत. माही और अमित बने मिस-मिस्टर फ्रेशर. जानें पूरी हाईलाइट्स. समारोह में नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी छात्रों को विभागीय गतिविधियों से परिचित कराना और सीनियर-जूनियर विद्यार्थियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना था.