बिहार के गया में दिनदहाड़े बड़ी लूट! पशु व्यापारियों से 3.50 लाख नकद लूटे, विरोध करने पर तीन को मारी गोली। पुलिस की जांच जारी। Gaya Crime News : बिहार के गया जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गया-बिहारशरीफ फोरलेन मुख्य मार्ग पर कईया गांव के समीप कार सवार पशु व्यापारियों को निशाना बनाकर बदमाशों ने 3.50 लाख रुपये लूट लिए.