गया के चाकंद में पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एक बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया है. गया जिले के चाकंद थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. साथ ही मौके से ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया.