अंडर-19 बालक वर्ग में सतगुरु इंटर कॉलेज के शिवा ने ऊंची कूद स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में आयोजित 70वीं उत्तर प्रदेशीय बालक एवं बालिका राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक जीते। डीएवी इंटर कॉलेज के यशवेंद्र ने त्रिपद कूद (ट्रिपल जंप) स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया। टीम के साथ खेल अधिकारी गोविंद सिंह, बृजेश कुमार.