LNMU researcher Kajal Kumari wins second prize at Prayagraj international conference for plant research. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates. दरभंगा में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की शोधार्थी काजल कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्हें प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पोस्टर प्रस्तुति श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।