प्रयागराज में दो दिनों की बारिश थमने के बाद अब धुंध और कोहरे का असर बढ़ेगा, जिससे ठंड में इजाफा होगा। मौसम विभाग के अनुसार, 1 नवंबर को सुबह धुंध छाएगी, जबकि 2 नवंबर से धूप खिलने के आसार हैं। मौसम के बदले मिजाज ने प्रयागराज में अक्टूबर के आखिरी दिनों को सुहावना बना दिया। बारिश का सिलसिला थमने के बावजूद आसमान से बादलों का पहरा नहीं हटा। शनिवार को लगातार तीसरे.