लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद (बीटीईयूपी) के विद्यार्थी छह नवंबर तक विषम सेमेस्टर और विशेष बैक पेपर परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। इससे पहले फॉर्म भरने की तारीख 31 अक्तूबर थी। विद्यार्थी परिषद की वेबसाइट bteup.ac.in पर स्टूडेंट लॉगिन के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा कर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। इस संबंध में परिषद के सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह की ओर से आदेश जारी किया गया है।