सभी यात्री विमान में सवार हैं. मौसम ठीक होने के बाद ये विमान लखनऊ से रवाना होंगे. लखनऊ : काठमांडू और वाराणसी में खराब मौसम और घने कोहरे की वजह से सोमवार सुबह चार विमानों को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा. इनमें वाराणसी और काठमांडू जाने वाली दो-दो उड़ानें शामिल हैं. इन सभी विमानों की लखनऊ एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग कराई गई.