नोएडा में मृत आवारा और पालतू पशुओं के वैज्ञानिक एवं सम्मानजनक निस्तारण के लिए आधुनिक पशु शवदाह केंद्र स्थापित करने की मांग उठी है। फोनरवा ने नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर सार्वजनिक स्थानों पर मृत पशुओं से होने वाली दुर्गंध, गंदगी और संक्रमण की समस्या को दूर करने के लिए पर्यावरण-अनुकूल शवदाह केंद्र की स्थापना का आग्रह किया है।