दीपावली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने और भीड़ के बीच सफर करने की परेशानी से राहत देने के लिए रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रानी कमलापति स्टेशन से रीवा, गोरखपुर और दानापुर के लिए इन ट्रेनों का संचालन एक-एक फेरे में किया जाएगा। इससे भोपाल के साथ विदिशा, बीना, नर्मदापुरम और इटारसी के यात्रियों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने.