जबलपुर के IIITDM हॉस्टल में तेलंगाना की 21 वर्षीय छात्रा की मौत से हड़कंप मच गया। तृतीय वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा का शव उसके कमरे में फांसी पर लटका मिला। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सहपाठियों, हॉस्टल की छात्राओं और कॉलेज प्रबंधन से पूछताछ कर रही है।