जबलपुर में नरेंद्र कुमार के ब्रेन डेड होने के बाद उनके अंगों को दान करने के लिए दो ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए। उनके हृदय और लिवर को अहमदाबाद एयरलिफ्ट किया गया, जबकि किडनी, कॉर्निया और त्वचा जबलपुर में ही जरूरतमंदों को जीवनदान देंगी। संस्कारधानी सोमवार और मंगलवार आधी रात को एक बार फिर दो ग्रीन कॉरिडोर की साक्षी बनने जा रही है। मेट्रो हॉस्पिटल दमोहनाका से दो ग्रीन कॉरिडोर बनाने की प्रक्रिया.