कानपुर। नवंबर में यातायात माह मनाया जाता है। सोमवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल, जिलाधिकारी महेंद्र नाथ तंवर समेत अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रैली को रवाना किया। हालांकि शहर चौतरफा जाम से जकड़ा रहा। शहर के भीतर से लेकर हाईवे तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। त्योहारी मौसम और सप्ताह के पहले दिन के चलते घंटाघर चौराहे से बिरहाना रोड, एक्सप्रेस रोड में दिन भर वाहन रेंग-रेंग कर चलते.