भागलपुर प्रमंडल में शिक्षा विभाग ने सरकारी शिक्षकों और कर्मियों द्वारा अतिरिक्त वेतन निकासी पर कड़ा रुख अपनाया है। अब तक भागलपुर और बांका जिलों से 1.22 करोड़ रुपये की अवैध निकासी में से 67.61 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है, जबकि 350 अन्य शिक्षक भी जांच के दायरे में हैं।