Jhansi rat burned video: झांसी में चूहे को जिंदा जलाने का वीडियो वायरल हुआ. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. उत्तर प्रदेश के झांसी में कुछ युवकों पर चूहे की पूंछ बांधकर उसे जिंदा जलाने और घटना का वीडियो वायरल करने का आरोप लगा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुनैद, जीशान, आशिफ और शफीक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.