Meerut News: मेरठ के बीएनजी स्कूल में आयोजित आरके मेमोरियल द्वितीय इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में केके पब्लिक स्कूल, सरधना की जोबिया ने अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के 50 स्कूलों के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्कूल के अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न आयु वर्गों में स्थान प्राप्त किए। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।, Meerut.