भाजपा की पदयात्रा के कारण मंगलवार को बरेली में सुबह सात बजे से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और रोडवेज बसें पुराने अड्डे से नहीं चलेंगी। यातायात पुलिस ने स्कूलों से बच्चों को समय पर भेजने का अनुरोध किया है, ताकि जाम से बचा जा सके और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग हो।