रेल पुलिस ने भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर हुए 3 करोड़ रुपये के सोना लूटकांड का पर्दाफाश किया है। इस मामले में बरेली से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर 612 ग्राम से अधिक सोना बरामद किया गया है, जिसमें एक आरोपित पीड़ित कारोबारी का ही कर्मचारी निकला। रेलवे स्टेशन पर अधिकारी बनकर यात्रियों और कारोबारियों को डराने-धमकाने वाले ठगों ने इस बार करीब तीन करोड़ रुपये के सोने को निशाना बनाया था।