उत्तराखंड के चमोली ज़िले में शुक्रवार को बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. जिसके बाद ये फैसला लिया गया. डीजीसीए के नए सुरक्षा नियमों के बाद निजी चार्टर कंपनियों ने लंबी दूरी की उड़ानें रोक दी हैं. हालांकि केदारनाथ के लिए फाटा, शेरसी और गुप्तकाशी से नियमित हेली सेवाएं जारी हैं.