पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के तीन मौजूदा विधायकों ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी में शामिल हुए इन विधायकों ने पंजाब की कानून-व्यवस्था, नशे की समस्या, गैंगस्टरवाद और बढ़ते कर्ज को लेकर भगवंत मान सरकार पर सवाल उठाए हैं। वहीं, बीजेपी इस घटनाक्रम को पंजाब में अपने राजनीतिक विस्तार के अवसर के रूप में देख.