विकासनगर। सहसपुर कोतवाली पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में बड़ा रामपुर निवासी फारुख और ग्राम रेडापुर छरबा निवासी मोहम्मद शाहरुख को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से कुल 10.06 ग्राम स्मैक बरामद की है। कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि बीती रात को पुलिस टीम ने सभावाला क्षेत्र के शेखोंवाला के पास और धर्मावाला क्षेत्र के तिमली में चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को अलग-अलग.