मानेसर नगर निगम में पिछले नौ महीने से वित्त एवं संविदा समिति की बैठक न होने के कारण करोड़ों रुपये के विकास कार्य अटके हुए हैं। मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर के बीच गुटबाजी को इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है, जिससे बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई प्रस्ताव लंबित हैं।