गोरखपुर में यातायात सुरक्षा माह के शुभारंभ के बावजूद पहले ही दिन शहर में भीषण जाम लग गया। डीआईजी डॉ. एस. चनप्पा को खुद छात्रसंघ चौराहे पर जाम खुलवाने के लिए सड़क पर उतरना पड़ा, जिससे यातायात व्यवस्था की बदहाली उजागर हुई। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के संकल्प के साथ सोमवार को यातायात सुरक्षा माह-2026 की शुरुआत हुई, लेकिन पहले ही दिन यातायात व्यवस्था.