TV9 Hindi. राजस्थान के श्रीगंगानगर में पुलिस ने एक बड़े नकली घी के कारोबार का भंडाफोड़ किया है. एक गोदाम से 16,394 लीटर नकली घी जब्त किया गया है, जिसकी बाजार कीमत 1 करोड़ 23 लाख रुपये बताई जा रही. श्रीगंगानगर पुलिस ने त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अनन्या ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम से 1.23 करोड़ रुपए कीमत का 16,394 लीटर नकली घी जब्त किया.