सागर के नेशनल 44 के पास बरकोटी जंगल में दिखा घायल बाघ, नौरादेही टाइगर रिजर्व की टीम ने किया रेस्क्यू. कपिल तिवारी की रिपोर्ट. सागर: नेशनल हाइवे 44 पर सोमवार दोपहर बरकोटी गांव के जंगल में एक बाघ की सूचना मिलते ही सनसनी मच गयी और बाघ को देखने लोगों की भीड़ जुटने लगी. बाघ घायल अवस्था में था और ठीक से चल नहीं पा रहा था.