सोनीपत में दूषित पेयजल, बदहाल सफाई और सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर लोगों ने नगर निगम कार्यालय पर अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। पूर्व पार्षद मुकेश सैनी कांवड़ की तरह दूषित पानी के मटके लेकर पहुंचे, महिलाओं ने भी गंदा पानी दिखाया और अधिकारियों से पीने को कहा।